Sports Quota Govt Job Alert 2026 - 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

Sports Quota Govt Job Alert 2026

अगर आप खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। Sashastra Seema Bal (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत Constable (GD) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 404 पदों पर योग्य खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय या रेलवे भर्ती 2026 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदन कर सकेंगे।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि तक निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

खेल योग्यता (प्राथमिकता क्रम अनुसार)

निम्नलिखित खेल उपलब्धियों वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे:

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या सीनियर / जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता रहे हों, या Khelo India Youth / University / Winter / Para Games में पदक विजेता रहे हों, या SGFI (School Games Federation of India) में पदक विजेता रहे हों, 10th पास जॉब्स 2026  या इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो, या राष्ट्रीय स्कूल खेलों में राज्य स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।

 रिक्तियों का विवरण

खेल / इवेंट कुल रिक्तियां
तीरंदाजी (पुरुष + महिला)14
एथलेटिक्स (पुरुष + महिला)42
एक्वाटिक्स (तैराकी + डाइविंग) पुरुष + महिला14
बॉक्सिंग (पुरुष + महिला)18
बास्केटबॉल (पुरुष + महिला)21
बैडमिंटन (पुरुष + महिला)6
साइक्लिंग (पुरुष + महिला)4
घुड़सवारी (पुरुष + महिला)5
फेंसिंग (पुरुष + महिला)10
फुटबॉल (पुरुष + महिला)22
जिम्नास्टिक्स (पुरुष + महिला)4
हॉकी (पुरुष + महिला)28
हैंडबॉल (पुरुष + महिला)16
जूडो (पुरुष + महिला)12
कबड्डी (पुरुष + महिला)12
कराटे (पुरुष + महिला)14
कायकिंग एवं कैनोइंग (पुरुष + महिला)27
पेंचक सिलाट (पुरुष + महिला)16
पावरलिफ्टिंग (पुरुष + महिला)4
रोइंग (पुरुष + महिला)13
शूटिंग (पुरुष + महिला)4
टेबल टेनिस (पुरुष + महिला)6
ताइक्वांडो (पुरुष + महिला)16
वॉलीबॉल (पुरुष + महिला)14
कुश्ती (पुरुष + महिला)27
वुशु (पुरुष + महिला)16
वेटलिफ्टिंग (पुरुष + महिला)13
योगासन (पुरुष + महिला)6
कुल योग 404

आयु सीमा 

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु में छूट (Age Relaxation)

  • अनारक्षित (UR): 5 वर्ष तक की छूट (अधिकतम 28 वर्ष तक)
  • SC / ST: 10 वर्ष की छूट
  • OBC: 8 वर्ष की छूट
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): सैन्य सेवा अवधि घटाने के बाद 8 वर्ष की छूट
जम्मू-कश्मीर निवासी (1980-1989) / 1984 दंगा पीड़ित: श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • UR / EWS / OBC उम्मीदवार: ₹100/- (नॉन-रिफंडेबल)
  • SC / ST / महिला उम्मीदवार: कोई आवेदन शुल्क नहीं (NIL)

चयन प्रक्रिया 

चरण प्रक्रिया
चरण-I
(अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता उम्मीदवार)
• दस्तावेज सत्यापन
• खेल उपलब्धियों की जांच
• Physical Standard Test (PST)
• विस्तृत मेडिकल परीक्षण (DME)
• आवश्यकता होने पर Review Medical Examination (RME)
चरण-II
(यदि पद रिक्त रह जाते हैं)
• दस्तावेज सत्यापन
• फील्ड ट्रायल / स्किल टेस्ट (50 अंक)
• न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य
• Physical Standard Test (PST)
• विस्तृत मेडिकल परीक्षण (DME)
• Review Medical Examination (RME)

Physical Standard Test (PST)

श्रेणी पुरुष लंबाई महिला लंबाई पुरुष सीना (बिना फुलाए / फुलाकर)
सामान्य श्रेणी 170 सेमी 157 सेमी 80-85 सेमी
आरक्षित / छूट प्राप्त श्रेणी 157 सेमी से 165 सेमी 147.5 सेमी से 155 सेमी सरकारी नियमों के अनुसार

वजन मानक

उम्मीदवार का BMI (Body Mass Index) 18 से 25 के बीच होना चाहिए।

अंतिम मेरिट सूची

अंतिम मेरिट सूची खेल उपलब्धियों के अंक, फील्ड ट्रायल / स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) 12th पास जॉब्स 2026  तथा मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की तिथियां 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09-05-2026

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 07-06-2026

आवेदन कैसे करें 

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। आवेदन SSB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से जमा किए जाएंगे:

SSB Recruitment Portal

आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को निम्न चरणों का पालन करना होगा:

  • Part-I (Details): व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण आदि भरें।
  • Part-II (Photo, Signature & Documents Upload): फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Part-III (Payment): आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा:

हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

  • मैट्रिक (10वीं) प्रमाण पत्र
  • खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रारूप में)
  • जाति / श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आयु में छूट संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड / फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / ID Proof)

महत्वपूर्ण लिंक

🔗 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

FAQs – Sports Quota Govt Job Alert 2026

Q1. SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 क्या है?

Ans: यह Sashastra Seema Bal (SSB) द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत आयोजित भर्ती है, जिसमें योग्य खिलाड़ियों को Constable (GD) के 404 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Q2. इस भर्ती में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

Ans: इस भर्ती में कुल 404 पद निकाले गए हैं, जो विभिन्न खेलों के लिए निर्धारित हैं।

Q3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।

Q4. क्या बिना खेल उपलब्धि के आवेदन किया जा सकता है?

Ans: नहीं, केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय या मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक जीता हो।

Q5. आयु सीमा क्या है?

Ans: उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ