UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 – 722 पदों पर भर्ती | ऑनलाइन आवेदन शुरू

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable (आबकारी सिपाही) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों को भरा जाएगा। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। आइए इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

आवश्यक योग्यता (Qualification)

इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जो कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा मान्य हो।

उम्मीदवार का प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित होना और उसे उत्तीर्ण (Qualify) करना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी के पास PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड (Score Card) होना चाहिए।

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

Post Name Total Posts UR SC ST OBC EWS Special Selection
Excise Constable 722 246 128 12 165 61 110

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सभी श्रेणियों के लिए शुल्क: ₹25/- (केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क)
भुगतान का माध्यम:
क्रेडिट कार्ड
डेबिट कार्ड
नेट बैंकिंग
UPI
SBI e-चालान

सभी अभ्यर्थियों को समान शुल्क का भुगतान करना होगा, चाहे वे किसी भी श्रेणी (UR/SC/ST/OBC/EWS) से संबंधित हों।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

आयु में छूट:

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Excise Constable भर्ती में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

1. मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग

उम्मीदवारों को PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 क्वालिफाई किया हो और उनके पास वैध स्कोर कार्ड हो।
जिन उम्मीदवारों के PET-2025 में शून्य या नकारात्मक अंक हैं, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

2. मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Examination)

कुल प्रश्न: 100 (वस्तुनिष्ठ प्रकार - MCQ)
समय अवधि: 2 घंटे
निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक आयोग द्वारा निर्धारित किए जाएंगे

परीक्षा का सिलेबस

Part-1 (85 अंक)

भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन

भारत एवं विश्व का भूगोल

भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास

भारतीय संविधान एवं राजनीति

सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं

डेटा इंटरप्रिटेशन

उत्तर प्रदेश में आबकारी से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान एवं नीतियां

Part-2 (15 अंक)

कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के मूल सिद्धांत

आधुनिक तकनीकी विकास एवं नवाचार

3. शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standards Test - PST) (केवल क्वालिफाइंग)

पुरुष उम्मीदवार:

लंबाई: 167.6 सेमी

छाती: 80 सेमी (बिना फुलाए) / 85 सेमी (फुलाकर)

महिला उम्मीदवार:

लंबाई:

सामान्य वर्ग: 152 सेमी

SC/ST: 147 सेमी

वजन: 45 किलोग्राम

4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET) (केवल क्वालिफाइंग)

पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 25 मिनट में

महिला: 2.4 किमी दौड़ 14 मिनट में

अंतिम चयन (Final Selection)

अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा

शारीरिक परीक्षण (PST/PET) केवल क्वालिफाइंग होंगे

मुख्य परीक्षा का परिणाम और अंतिम मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी

वेतनमान (Pay Scale)

पे लेवल: Level-2

वेतनमान: ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह

इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (जैसे DA, HRA आदि) भी प्रदान किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 04 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2026

आवेदन कैसे करें (Steps to Apply)

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Live Advertisement सेक्शन में जाएँ।

लॉगिन करें PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP (जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर आया होगा) का उपयोग करके लॉगिन करें।

ऑनलाइन फॉर्म भरें,सभी अनिवार्य विवरण भरें,व्यक्तिगत जानकारी,शैक्षणिक योग्यता,श्रेणी (Category)
हॉरिजॉन्टल आरक्षण (Horizontal Reservation) आदि,फोटो और सिग्नेचर अपलोड/सत्यापित करें।

PET-2025 से ऑटो-पॉप्युलेटेड फोटो और सिग्नेचर को अपलोड/सत्यापित करें।

ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।

भुगतान के माध्यम क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / UPI / SBI e-Challan

फॉर्म सबमिट करें आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
फाइनल एप्लीकेशन डाउनलोड करें फीस भुगतान/सफल री-कॉन्सिलिएशन के बाद अंतिम आवेदन फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 - FAQ

1. UPSSSC Excise Constable 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार को PET-2025 परीक्षा क्वालिफाई करनी होगी और वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए।

2. आयु सीमा और आरक्षित वर्ग के लिए छूट क्या है?

उत्तर: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

3. उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

उत्तर: चयन चार चरणों में किया जाएगा:

PET-2025 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
मुख्य लिखित परीक्षा (100 MCQ प्रश्न, 2 घंटे, निगेटिव मार्किंग 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर)।
शारीरिक मानक परीक्षा (PST) – केवल क्वालिफाइंग।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 25 मिनट में, महिला: 2.4 किमी दौड़ 14 मिनट में।
अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

4. आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करना होगा?

उत्तर: सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25/- है।
भुगतान के माध्यम: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, या SBI e-चालान।

5. ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ क्या हैं?

उत्तर: आवेदन प्रारंभ: 04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2026
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ